| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ और बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 जनवरी को गया (बिहार) में आयोजित 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने 2 कांस्य पदक जीता है।
जिसमें बालिका U 20 आयु वर्ग के 6 किलो मीटर दौड़ में संघमित्रा महथा ने 21:14.00 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता है। इस स्पर्धा का स्वर्ण बेबी (उत्तर प्रदेश) ने 20:50.0 से और रजत सोनम (दिल्ली) 21:10.0 सेकेंड के साथ जीता।
वहीं बालक अंडर 16 आयु वर्ग में 2 किलो मीटर दौड़ में अमित कुमार महतो ने 5:42.00 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण सचिन रावत (दिल्ली) ने 5:37.0 से और रजत अनिल कुमार (उत्तर प्रदेश) 5:39.0 सेकेंड के साथ जीता है।
इस उपलब्धि पर खेल निदेशक डॉ सुशांत गौरव, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, कोच योगेश यादव, आशू भटिया,प्रभात रंजन तिवारी, टीम मैनेजर सिकंदर महतो, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रनवीर सिंह, प्रभाकर वर्मा, मुकुल टोप्पो, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, शशांक भूषण सिंह, प्रेम कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी ।







