Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home शर्मनाक

महिला कर्मी ने धनबाद DSO दिलीप कुमार पर “गंदी निगाह” रखने का लगाया आरोप, कहा – मेरे साथ अनहोनी हुई तो DSO होंगे जिम्मेवार

खेल सचिव मनोज कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
13-06-2024 @ 10:29 AM
in शर्मनाक
0 0
A A
0
महिला कर्मी ने धनबाद DSO दिलीप कुमार पर “गंदी निगाह” रखने का लगाया आरोप, कहा – मेरे साथ अनहोनी हुई तो DSO होंगे जिम्मेवार
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

 

खेल कार्यालय, धनबाद में संगणक संचालक के रूप में कार्यरत एक महिला कर्मी ने जिला खेल पदाधिकारी (DSO) दिलीप कुमार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए खेल सचिव से शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया है। बुधवार, 12 जून को की गई शिकायत में महिला कर्मी ने लिखा है कि DSO प्रायः मुझ पर गंदी निगाह रखते हैं और मुझे उनसे काफी असहज महसूस होता है। गाली गलौच करते हैं और धमकाते हैं कि जुबान के साथ साथ मेरा हाथ पैर भी चलता है। महिला कर्मी ने शिकायत पत्र में ये भी आरोप लगाया है कि अनावश्यक रूप से देर रात तक ऑफिस में रुकने को भी कहा जाता है जबकि मेरे अलावा ऑफिस में कोई और कर्मी है ही नहीं। छुट्टी के दौरान भी बगैर कार्य के ऑफिस में बुलाया जाता है। महिला कर्मी ने खेल सचिव से कार्रवाई का आग्रह किया है और कहा है कि उसके (महिला कर्मी) साथ अगर किसी तरह की अनहोनी घटना घटती है तो इसकी सारी जवाबदेही DSO दिलीप कुमार की ही होगी।

मानदेय वृद्धि का लाभ भी अब तक नहीं मिला

महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के आदेश संख्या क्रीड़ा नि0-06/स्था0-18/2017 162, राँची दिनांक 18.12.2023 के आलोक में संगणक संचालक का मानदेय बढ़ाना था लेकिन बार बार आग्रह के बावजूद अब तक मुझे इसका लाभ नहीं मिल पाया है। मांग करने पर नौकरी से निकालने को लेकर डराया धमकाया जाता है।

 

“पिछले लगभग दो वर्षों से प्रताड़ित हो रही हूं लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है इसलिए लिखित शिकायत की है। मुझे पूरा भरोसा है कि मुझ अबला के साथ न्याय होगा“

प्रताड़ित महिला

 

पहले भी हो चुकी है DSO दिलीप की शिकायत लेकिन अब तक नहीं हुई ठोस कार्रवाई

DSO दिलीप कुमार पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं लेकिन स्पष्टीकरण से आगे अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ कुंदन कुमार प्रमाणिक ने पर्यटन निदेशक को 3 अप्रैल 2024 को और दिलीप कुमार पर दुर्व्यवहार व प्रताड़ित करने का आरोप लगा दूसरे जिले में स्थानांतरण का आग्रह किया था। इससे पहले इसी तरह का आरोप जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ सूरज गुप्ता ने भी लगाए थे और पर्यटन निदेशक ने स्पष्टीकरण पूछा था लेकिन DSO दिलीप कुमार ने कोई जवाब ही नहीं दिया। DSO दिलीप कुमार वर्तमान खेल निदेशक सुशांत गौरव के खासमखास हैं, संभवतः इसका लाभ भी उन्हें कार्रवाई से बचा रहा हो।

महिला कर्मी ने धनबाद DSO दिलीप कुमार पर "गंदी निगाह" रखने का लगाया आरोप, कहा - मेरे साथ अनहोनी हुई तो DSO होंगे जिम्मेवार
पूर्व की शिकायत पर पर्यटन निदेशक द्वारा मांगा गया स्पष्टीकरण

DSO का पक्ष

पूरे मसले पर पक्ष रखते हुए DSO दिलीप कुमार ने बताया कि आरोप झूठे हैं। खुद पर प्रशासनिक कार्रवाई होता देख चरित्रहनन के लिए मेरे ऊपर घिनौना आरोप लगाया गया है। मामले की जांच होगी तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Tags: खेल निदेशालय झारखंडजिला खेल पदाधिकारीझारखंडधनबादपर्यटन निदेशालय झारखंडमहिला कर्मचारीशिकायतहफीजुल हसन
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 1

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In