Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Hockey

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ – भाग 1

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
15-06-2024 @ 01:32 PM
in Hockey
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजन के दौरान बरती गई प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता के संदर्भ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चार पन्नों में सफाई दी है। आश्चर्य की बात ये है कि आरोप खेल निदेशालय पर लग रहे हैं और जवाब खेल मंत्री, खेल विभाग व खेल निदेशालय की बजाय JMM दे रहा है।

दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद खेल मंत्री हफीजुल हसन व खेल निदेशक सुशांत गौरव के चहेते व सबसे कबिलांठ ASO विकास पाठक ने ये बिंदुवार जवाब तैयार किया है। चार पन्नों के इस जवाब को JMM ने अपने एक्स हैंडल पर “सांच को आंच क्या” टैगलाइन के साथ शुक्रवार को पोस्ट किया है, लेकिन उसके साथ लगे अनुलग्नकों को छुपा लिया है। JMM के इस पोस्ट को खेल निदेशालय ने रिपोस्ट भी किया है।

JMM द्वारा दिया गया बिंदुवार जवाब सफेद झूठ का पुलिंदा हैं और कुतर्कों के आधार पर आयोजन के दौरान निदेशालय द्वारा किए गए कुकृत्यों को छुपाने की एक असफल कोशिश मात्र है। JMM द्वारा दिए गए जवाब के पहले बिंदु का पोस्टमॉर्टम 

JMM का वक्तव्य नंबर 1 👇🏻

“उपरोक्त आयोजन के दौरान मेसर्स श्याम सर्विस सेंटर बरियातु, रांची द्वारा वाहनों में ईंधन की आपूर्ति की गई। एजेंसी द्वारा समर्पित विपत्र के क्रम संख्या – 58 में वाहन संख्या JH 01 EY 2455 के स्थान पर “JH 01 EX 2455” अंकित हो गया है, विपत्र के ही क्रम संख्या – 12 में सही वाहन “JH 01 EY 2455″ के नाम से ईंधन की आपूर्ति की गई है। इस संबंध में एजेंसी श्याम सर्विस सेंटर द्वारा स्वयं ही अखबार में प्रकाशित खबर के बाद संज्ञान लेते हुए विपत्रों की जांच कर एक माफीनामा समर्पित किया गया है”

सच्चाई : पूरी प्रतियोगिता के दौरान कुल 42 वाहन किराये पर लिए गए थे जिनमें 15 इनोवा, 10 स्कॉर्पियो, 8 वॉल्वो बस, 5 लगेज वैन, 2 स्विफ्ट डिजायर और 2 एसी टेम्पो ट्रैवलर शामिल। इनमें से 15 इनोवा, 10 स्कॉर्पियो और 2 स्विफ्ट डिजायर BK Travels नामक वेंडर ने दिए जबकि 8 वॉल्वो बस, 5 लगेज वैन और 2 एसी टेम्पो ट्रैवलर आजमानी इंफ्रा प्रा. लि. ने दिए।

इन 42 वाहनों में से किसी भी वाहन का नंबर JH 01 EY 2455 नहीं है। ये वाहन हुंडाई अल्काजर है जो किसी अजय कुमार गुप्ता के नाम पर निबंधित है। जब ये वाहन निदेशालय के द्वारा किराए पर लिया ही नहीं गया तो इसमें डिजल कैसे और क्यों भरवाया गया ? किसने आदेश दिया ?

सिर्फ यही गाड़ी नहीं, इसके अलावा कम से कम 8 अन्य ऐसे वाहनों में डीजल/पेट्रोल भरवाए गए जिन्हें आयोजन के दौरान भाड़े पर लिया ही नहीं गया।
BK Travels ने अपने बिल में सभी 27 वाहनों के नंबर दिए हैं, वो आप सभी के देखने के लिए उपलब्ध है 👇🏻

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 1

 

आजमानी इंफ्रा ने अपने बिल में किसी भी गाड़ी का नंबर नहीं दिया है लेकिन जिन 9 बाहरी गाड़ियों में डीजल/पेट्रोल भरवाए गए हैं, उनमें से कोई भी गाड़ी ना तो वॉल्वो बस है, ना ही एसी ट्रैवल्र और ना ही लगेज वैन। मतलब इन 9 गाड़ियों की सुविधा आजमानी इंफ्रा ने भी उपलब्ध नहीं कराई थी। इसलिए डीजल/पेट्रोल सप्लाई करनेवाले श्याम सर्विस सेंटर को कहा जाए कि वे विपत्रों की जांच एक बार और करने के पश्चात एक और माफीनाम समर्पित करे। साथ ही JMM व खेल निदेशालय ये भी बताए कि भाड़े पर लिए गए वाहनों के अलावा अन्य 9 वाहनों मे डीजल/पेट्रोल क्यों और किसके आदेश से भरवाए गए ? JH 01 EY 2455 और JH 01 EX 2455 को छोड़कर अन्य 8 वाहनों के नंबरों की सूची हमारे पास है लेकिन हम सार्वजनिक नहीं कर रहे क्योंकि हमारी सदीक्षा है कि माफीनामाओं की संख्या लगातार बढ़ती रहे।

अब चलिए अगर हम एक क्षण के लिए JMM के वक्तव्य को सही मान लेते हैं कि श्याम सर्विस सेंटर के स्टाफ से क्लरिकल मिस्टेक हुआ होगा और उसने माफी मांग ली, लेकिन खेल निदेशक द्वारा जारी कार्यादेश संख्या 57 दिनांक 20/10/2023 के क्रम संख्या 4 में निर्देशित है कि

“निर्गत कूपन के विरूद्ध प्रत्येक वाहनों में लिए जा रहे ईंधन की विस्तृत विवरणी तैयार कर प्रत्येक कूपन की समाप्ति के बाद अधोहस्ताक्षरी (मतलब निदेशक) को अवलोकनार्थ उपस्थापित किया जाएगा”

सवाल उठता है कि जो प्रतियोगिता के दौरान जो 116 कूपन निर्गत किए गए उन सभी की विवरणी का अवलोकन तो नियमानुसार खेल निदेशक व उनके द्वारा अधिकृत अफसरों/कर्मचारियों ने भी किया होगा। तब तक सारे वाहनों के नंबर सही थे और आज जब सच्चाई सामने आ रही है तो नंबर गलत हो गए ? इसका दूसरा अर्थ ये हुआ कि निदेशक और उनके मातहत काम करनेवाले अधिकारियों ने उस वक्त अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया ?

पता हो कि कार्यादेश संख्या 57 दिनांक 20/10/2023 द्वारा उप निदेशक मनीष कुमार को ईंधन कूपन निर्गत करने और एएसओ मनीष कुमार तर्वे को आवश्यक सहयोग के लिए अधिकृत किया गया था फिर 22/10/2023 को कार्यादेश संख्या 61 द्वारा जिला खेल पदाधिकारी देवघर संतोष कुमार ईंधन कूपन जारी करने के लिए अधिकृत किया गया और मनीष कुमार तर्वे के अलावा एक अन्य एएसओ अभिषेक कुमार नंद को भी सहयोग के लिए अधिकृत किया गया था। देखें दोनों कार्यालय आदेश 👇🏻

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 1

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 1

 

क्या निदेशक और उनके मातहत काम करनेवाले उपरोक्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी अपनी गलती मानते हुए माफीनामा समर्पित कर दिया है।

——————————————————–

JMM द्वारा दिए गए दूसरे वक्तव्य का पोस्टमॉर्टम, अगली कड़ी में

बने रहिए हमारे साथ
सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर

Tags: Asian Women's Hockey Championship Trophy 2023Government of JharkhandHockeyHockey IndiaJMMSCAMSports Directorate Jharkhandझारखंड मुक्ति मोर्चा
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ – भाग 2

खेल एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर बोल रहा सफेद झूठ - भाग 2

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In