| रांची/जमशेदपुर |
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के लिए घोषित झारखंड बॉक्सिंग टीम के चयन में खेला हो गया। भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिस कनिष्क आर्यन को योग्य बताया (देखें तस्वीर)।


झारखंड बॉक्सिंग संघ ने कनिष्क आर्यन को अयोग्य बता उसकी जगह रौशन कुमार झा को टीम में किया शामिल कर लिया। अन्याय होता देख कनिष्क ने झारखंड बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों के पास गुहार लगाई, जब कुछ नहीं हुआ तो फेडरेशन को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पता हो कि कनिष्क आर्यन को हेवीवेट कैटिगरी (92+ KG) के लिए फेडरेशन ने योग्य बताते हुए 16 खिलाड़ियों की सूची भी जारी की। इसके बावजूद झारखंड बॉक्सिंग संघ ने कनिष्क आर्यन का नाम हटाकर रौशन कुमार झा नामक खिलाड़ी को टीम में जगह दे दी।
“कनिष्क आर्यन का प्रदर्शन गोवा राष्ट्रीय खेलों में खराब था और राज्य संघों को टीम में बदलाव का अधिकार था। इसी का इस्तेमाल करते हुए हमने कनिष्क आर्यन की जगह रौशन कुमार झा को टीम में शामिल किया है।”
कोषाध्यक्ष, झारखंड बॉक्सिंग संघ







