| रांची टीम sportsjharkhand.com |
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय लॉन बॉल टीम की घोषणा के साथ ही पक्षपात के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। 104 दिनों तक बगैर कोच के चले प्रशिक्षण शिविर के बाद बगैर ट्रॉयल मैच आयोजित किए अचानक 28 जून की शाम को टीम की घोषणा कर दी गई। प्रबंधकों ने खिलाड़ियों को बताया था कि टीम का चयन 30 जून या 1 जुलाई को होगा लेकिन 28 जून की शाम को अचानक टीम की घोषणा कर दी गई। खिलाड़ियों को बताया गया कि चयन अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों द्वारा दर्शाए गए स्किल, थ्रो, डिच थ्रो, नेट प्रैक्टिस, अनुशासन आदि के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया से खिलाड़ी हैरान परेशान थे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। दरअसल लॉन बॉल टीम के चयन का फंडा बड़ क्लीयर है। भारत में लॉन बॉल के तीन प्रमुख केन्द्र हैं झारखंड, असम और दिल्ली। इन्हीं केन्द्रों के सर्वेसर्वा को पसंद आनेवाले चेहरों को पिछले डेढ दशक से टीम में जगह मिलती आ रही है। कॉमवेल्थ गेम्स के लिए चयनित टीम में असम में लॉन बॉल के सर्वेसर्वा की पुत्री, दिल्ली के सर्वेसर्वा के पुत्र, फेडरेशन की प्यारी मैडम, फेडरेशन के एक पदाधिकारी की शिष्या और झारखंड के सर्वेसर्वा के लाडले/लाड़लियों का चयन पहले से ही तय था। 10 सदस्यीय टीम में एक दो खिलाड़ियों की जगह बचती है। उसमें भी बहुत मारा मारी है, दिल्ली के सर्वेसर्वा जिनके बेटे की सीट कंफर्म रहती है वे इस बार अपनी बेटी के लिए जी जान से जुटे थे लेकिन सफलता नहीं मिली।
एक महिला खिलाड़ी ने फेडरेशन को इमेल भेज की शिकायत
ट्रॉयल में शामिल एक महिला खिलाड़ी ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए फेडरेशन के उच्च पदाधिकारियों को इमेल भेज आपत्ती जतायी है लेकिन पदाधिकारियों के बच्चों व लाड़ले खिलाड़ियों के चयन का बोझ इतना भारी है कि फेडरेशन को चुप्पी साधनी पड़ी है।
इमेल की हुबहू प्रति आपसभी के लिए
Respected sir,
I, #&@&@₹&?&₹@, is an international India Lawn Bowls player from @#&?(&₹@. I have twice represented the country at the Commonwealth Games, in 2010 Delhi and 2018 Gold Coast. I have won several national and international medals for the country in my over a decade-long career. I would like to bring to your kind self the discrimination meted out to me by the Bowling Federation of India in selecting the Indian Lawn Bowls contingent for the upcoming Commonwealth Games in Birmingham. The federation had organised a national camp at the Yamuna Sports Complex in Delhi from March 15 to June 28, 2022 for the CWG probables to prepare for the event. The formal selection of the team was to be held on June 30 following a trial. But, to my surprise, the team for the CWG, consisting of five boys and five girls, was announced on the evening of June 28 itself, without holding any selection trial for the campers. The team was picked in an arbitrary and secretive manner, with the coaches offering no justifiable explanation for their choice to the campers. After representing the country with pride for so many years as a leading Lawn Bowls international athlete, I feel cheated and let down by the Bowling Federation of India’s unscrupulous ways of favouring a particular set of athletes to represent the tri-colour at the Birmingham CWG. I would urge the Sports Authority of India (SAI) to kindly intervene in the matter and ensure a fair selection trial in Lawn Bowls for the CWG, so that the deserving athletes can get a chance to compete at the CWG.
Regards
@#&?)(#@
Lawn Bowls player from &₹@(?&@
टीम के चयन का आधार ऐसे किया गया तय
चयन के लिए कोचरहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अभ्यास पर नजर रखने के लिए फेडरेशन ने एक तकनीकी पदाधिकारी जरूर नियुक्त किया। यही तकनीकी पदाधिकारी ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सभी 19 खिलाड़ियों के स्किल, थ्रो, डिच थ्रो, नेट प्रैक्टिस, अनुशासन पर अंक देते थे और अंततः इन्हीं तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा दिए गए नंबरों के आधार पर टीम का चयन कर लिया गया। इसे इस तरह से समझें कि क्रिकेट का कैंप चल रहा है कोच नहीं पहुंचा इसलिए अंपयरों को निगरानी करने को कहा गया। अंपायरों की निगरानी के आधार पर ही टीम का चयन कर लिया गया। शुरूआत में झारखंड के रोहित सिंह ने तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभाई इसके बाद झारखंड के ही आशिष झा, असम के लियाकत अलि व अंशुमन दत्ता ने ये जिम्मेवारी निभाई। अनुशासन के आधार पर एक ऐसी महिला खिलाड़ी का चयन किया गया है जिसपर एक साल तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
104 दिन तक कोच का इंतजार करते रह गए खिलाड़ी
15 मार्च से आयोजित शिविर में जैसे ही 10 महिला व 9 पुरूष खिलाड़ी पहुंचे, कोच नदारद दिखे। सवाल पूछने पर बताया गया कि आस्ट्रेलिया से फलाना कोच आ रहे हैं। कुछ दिनों बाद आस्ट्रेलिया की जगह दक्षिण अफ्रीका ने ले ली लेकिन कोच नहीं आए। फिर बताया गया कि न्यूजीलैंड से कोच आ रहे हैं और अंत में मलेशिया के कोच के आने की बात हुई लेकिन भारत का कोई टुटपूंजिया कोच भी 104 दिनों के अभ्यास के दौरान नहीं पहुंचा। खिलाड़ी स्वयं व एक-दूसरे को प्रशिक्षण देते रहे।
“प्रदर्शन के आधार पर अगर टीम का चयन होता तो असम के आनंद नार्जरी व झारखंड की सरिता तिर्की का सबसे पहले चयन होता। दुर्भाग्य है कि दोनों टीम से बाहर हैं।”
कैंप में शामिल दो खिलाड़ी (नाम न बताने की शर्त पर)
“भारतीय टीम में झारखंड के कई और खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थी। झारखंड के खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है।”
मधुकांत पाठक, महासचिव
झारखंड लॉन बॉल संघ







