| रांची |


इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक डेविड कम्पियन युवा स्क्वैश खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए इन दिनों रांची में हैं। रांची के मेन रोड स्थित क्रॉस कोर्ट में 12 अक्टूबर तक चलनेवाले प्रशिक्षण शिविर में देश के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में बीयू-13 वर्ग के इंडिया रैंकिंग 5 झारखंड के वेदांत अग्रवाल, जीयू-11 वर्ग में इंडिया रैंकिंग 11 अविशा अग्रवाल, रैंक 3 इंडिया रैंकिंग-15 वर्ग में आध्या बुधिया, इंडियन रैंकिंग 12 जीयू-15 वर्ग की ब्रिया शर्मा, BU-19 वर्ग में रैंक 32 शिवेश कनोई, रैंक 72 विराज गुप्ता जैसे शीर्ष खिलाड़ी भी इस कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।






पता हो कि डेविड कम्पियन विश्व स्तरीय खिलाड़ियों निक मैथ्यू, जेम्स विलस्ट्रॉप और लौरा मासारो को प्रशिक्षण दे चुके हैं। डेविड कम्पियन प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवा को स्क्वैश की तकनीकी बारीकियों से अवगत करा तकनीक सुधार में मदद करेंगे। उनके मार्गदर्शन से भारत और झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आने की उम्मीद है। डेविड कम्पियन को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित करने में क्रॉस कोर्ट की फाउंडर श्वेता बुधिया और हेड कोच पुनीत पारीक कि भूमिका महत्वपूर्ण रही है।









