| रांची |
24 जुलाई से 3 अगस्त तक पुडुचेरी में आयोजित होनेवाली देवधार ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए पूर्वी क्षेत्र टीम का चयन गुरुवार को JSCA स्टेडियम परिसर में किया जाएगा। टीम चयन के लिए सभी चयनकर्ता गुरुवार को JSCA स्टेडियम पहुंच रहे हैं। पूर्वी क्षेत्र टीम चयन समिति के कन्वेनर JSCA के सचिव पिंटू दा हैं। देवधर ट्रॉफी प्रतियोगिता वन डे आधार पर खेली जाती है और राउंड रॉबिन लीग कम नॉक आउट आधार पर इसका आयोजन होता है। पूर्वी क्षेत्र का पहला मुकाबला 24 जुलाई को सेंट्रल जोन से, दूसरा मुकाबला 26 जुलाई को नॉर्थ ईस्ट जोन से, तीसरा मुकाबला 28 जुलाई को नॉर्थ जोन से, चौथा मुकाबला 30 जुलाई को साउथ जोन से और पांचवा मुकाबला 1 अगस्त को वेस्ट जोन से होना है। टॉप दो स्थान पर रहनेवाली टीम 3 अगस्त को फाइनल खेलेगी। इससे पहले दिलीप ट्रॉफी के लिए भी पूर्वी क्षेत्र टीम का सलेक्शन JSCA स्टेडियम में ही हुआ था। पता हो कि पूर्वी क्षेत्र की टीम पहले ही मैच में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।







