| रांची/देवघर
टीम sportsjharkhand.com |
देवघर जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में चुनावी नौटंकी का मंचन 12 जुलाई से लगातार जारी है। इस नौटंकी का संचालन BAKAIT (बकैत) नामक गैंग के हाथ में है, इसमें 6 मुख्य किरदार शामिल हैं। BAKAIT गैंग के छह सदस्यों के पास DDCA के कुल 114 वोट में से 58 वोट के साथ क्लियर कट बहुमत है। BAKAIT गैंग के मुखिया बिजय झा (B) के पास 18 वोट, अनिल झा (A) के पास 8 वोट, कंचन सौरभ मिश्रा (K) के पास 9 वोट, अमरेंद्र कुमार (A) पास 11 वोट, इफ्तिखार शेख (I) के पास 7 और तरुण कुमार रॉय (T) के पास 5 वोट हैं। जाहिर है इन 58 वोटों के दम पर BAKAIT जिसे चाहेंगे, उसे ही पदाधिकारी बना सकते हैं। इसलिए इसे लोकतांत्रिक चुनाव की बजाय नौटंकी कहना ज्यादा बेहतर है। पता हो कि BAKAIT तरुण कुमार रॉय को छोड़कर अन्य सभी पदों पर विराजमान हैं। पता हो कि DDCA के पदेन अध्यक्ष जिले के आरक्षी अधीक्षक (SP) होते हैं, इसलिए शेष 20 पदाधिकारियों के चयन के लिए नौटंकी जारी है और जिले के ज्यादातर पूर्व खिलाड़ी दर्शक की भूमिका में हैं।
चुनावी नौटंकी में “ट्विस्ट”
BAKAIT गैंग के फूल प्रूफ प्लान के बावजूद कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव की नौबत आ गई है। जानकार बताते हैं पूर्व खिलाड़ी राकेश पाण्डेय ने गैंग के सामने हथियार डालने से इनकार कर दिया है और शुक्रवार की शाम 6 बजे तक नाम वापस नहीं लिया। चुनावी शेड्यूल के अनुसार अब राकेश पाण्डेय और आलोक कुमार राजहंस के बीच कोषाध्यक्ष पद के लिए 26 जुलाई को मतदान होगा।
JSCA के 2 ऑब्जर्वर पहुंचेंगे चुनाव कराने
जानकारी के अनुसार DDCA के चुनाव के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने दो ऑब्जर्वर असीम कुमार सिंह और पी एन सिंह को नियुक्त किया है। केकेएन स्टेडियम में 26 जुलाई को DDCA के कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। DDCA के इतिहास में संभवतः पहली बार चुनाव होने की नौबत आई है।
ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
अध्यक्ष : आरक्षी अधीक्षक (पदेन)
कार्यकारी अध्यक्ष : केके ठाकुर
वरीय उपाध्यक्ष : सुरेश नंद झा और संजय मालवीय
उपाध्यक्ष : अनिल झा, राजेश कुमार, कंचन सौरभ मिश्रा, बीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, नीरज सिन्हा, मनोहर दास और राजेश कुमार शृंगारी
सचिव : बिजय झा
सहायक सचिव : इफ्तिखार शेख, अतिकूर रहमान, अभय गुप्ता, अमित सोनी, अरविंद किस्कू, अमरेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश और हिमांशु सिंह


“आज शाम तक कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, अब 26 जुलाई को मतदान के जरिए नए कोषाध्यक्ष का निर्वाचन होगा”
बिजय झा, सचिव DDCA







