रांची टीम sportsjharkhand.com
|
पेरिस में विश्वकप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बन गई हैं। सोमवार को वल्र्ड आर्चरी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में दीपिका टाॅप पर आ गई हैंै। पेरिस की प्रतियोगिता के दौरान दीपिका को 90 रैंकिंग प्वाइंट्स मिले और वो तीसरे नंबर से पहले नंबर पर आ गयीं। दीपिका दूसरे नंबर पर काबिज फ्रांस की लिजा बार्बेलिन से 38 अंकों की बढ़त बनाए हुई हैं। जो कि एक बहुत बड़ी बढ़त है। दीपिका भारत की एकमात्र महिला तीरंदाज हैं जो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगी। दीपिका नंबर एक तीरंदाज के रूप में टोक्यो ओलंपिक में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगी। पता हो कि दीपिका सबसे पहले 2012 में विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनीं थी।
दीपिका के पति अतानु दास ने भी ताजा रैंकिंग में चार पायदानों की बढ़त बनाते हुए टाॅप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। कंपाउंड में स्वर्ण जीतनेवाले अभिषेक वर्मा 14 स्थान की छलांग लगाते हुए सीधे 22वें नंबर से 8वें नंबर पर आ धमके हैं।