| रांची टीम sportsjharkhand.com |
पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में रिकर्व में महिला टीम का स्वर्ण पदक जीतकर गृहनगर जमशेदपुर पहुंचने पर तीरंदजा कोमोलिका बारी एवं कोच पूर्णिमा महतो का स्वागत जिला तीरंदाजी संघ द्वारा किया गया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष झारखंड तीरंदाजी संघ दिनेश कुमार, कोच हरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रयाग राज सिंह एवं रवि कुमार ने कोमोलिका बारी व पूर्णिमा महतो के घर पहुंचकर पेरिस विश्वकप के दौरान किए गए अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए स्वागत किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। दोनों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कोमोलिका कोलकाता होते हुए जमशेदपुर 29-30 जून की रात को पहुंची जबकि पूर्णिमा रांची से सड़क मार्ग द्वारा 29 जून को ही जमशेदपुर पहुंच गई थीं।









