| रांची/सिमडेगा टीम sportsjharkhand.com |
sportsjharkhand.com पर खबर छपने के तुरंत बाद सीनियर झारखंड हॉकी प्रतियोगिता के आयोजकों ने आनन फानन में दोनों टीमों को प्रतियोगिता से बाहर करने का फरमान सुना दिया है। दोनों टीमों के मैनेजर व कोच को आयोजकों ने मौखिक रूप से बता दिया है कि आप दोनों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। लिखित में ये आदेश मिलना शेष है। आयोजकों का ये कदम हास्यास्पद है क्योंकि मैच का आयोजन हुआ, परिणाम आया। लेकिन एक टीम ने बाहरी खिलाड़ी को खेलाए जाने के खिलाफ अंडर प्रोटेस्ट मैच खेला। आयोजकों ने मेरिट के आधार पर निर्णय लेने की बजाय चोर और चोरी की शिकायत करने वाले दोनों को एक ही सजा सुना दी। पूरे मसले पर आयोजक का निर्णय चोर की दाढ़ी में तिनका कहावत को चरितार्थ करता हुआ नजर आ रहा है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है







