| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान कई नॉन मेंबर्स की मौजूदगी से सदस्य परेशान रहे। एक आजीवन सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ नॉन मेंबर्स तो “होस्ट” बन आजीवन सदस्यों को यहां वहां बैठने का आग्रह भी कर रहे थे। AGM के लिए हॉल में एंट्री से पहले निबंधन की प्रक्रिया अनिवार्य थी इसके बावजूद कई नॉन मेंबर आम सभा के दौरान मौजूद रहे। JSCA को इस अव्यवस्था से बचना चाहिए था।
दो पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन रुकने का मामला भी उठा
चंचल दत्ता गुप्ता ने AGM के दौरान खुद और कुलदीप सिंह का खिलाड़ी पेंशन जून माह से बंद होने का मामला उठाया। कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने अपनी गलती मानते हुए इसे जल्द ही शुरू करने की घोषणा की। दोनों क्रिकेटरों को बाहरी बता पेंशन बंद किया गया था। AGM के दौरान सवाल पूछनेवाले कई सदस्य बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे।







