| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कोल इंडिया लिमिटेड (CCL) के तत्वावधान में 26 मार्च 2023 को कोल इंडिया मैराथन का आयोजन रांची में किया जा रहा है। इस मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ प्रतिस्पर्धा की 4 श्रेणियां निर्धारित है। बताते चलें कि सीसीएल मैराथन के लिए कुल 5714 लोगों ने निबंधन कराया है। इसमें 1035 महिला और 4679 पुरुष ने निबंधित कराया है। इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आज निबंधन कराने का आखिरी दिन था। फुल (पूर्ण) मैराथन के लिए 403 पुरुष और 53 महिला निबंधित हुए हैं। हाफ मैराथन के लिए 492 पुरुष और 72 महिलाएं, 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1698 पुरुष और 307 महिला, जबकि 5 किलोमीटर के लिए 2086 पुरुष और 603 महिलाओं ने निबंधन कराया है।
पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा। जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का आयोजित किया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागी ही इस मैराथन में शामिल होंगे। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी से दौड़ शुरू होगी। जिसमें कई प्रोफेशनल धावक भी शामिल होंगे। आकस्मिक व्यवस्था के लिए मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जाएगी।


फुल मैराथन
पहला – 3 लाख रुपये
दूसरा – 2 लाख रुपये
तीसरा – 1 लाख रुपये
चौथा – 60 हजार रुपये
पांचवा – 40 हजार रूपये
छठा – 30 हजार रुपये
सातवां – 20 हजार रुपये
हाफ मैराथन
पहला – 2 लाख रुपये
दूसरा – 1 लाख रुपये
तीसरा – 50 हजार रुपये
चौथा – 40 हजार रुपये
पांचवा – 30 हजार रुपये
छठा – 20 हजार रुपये
सातवां – 10 हजार रुपये
10 किमी
पहला – 1 लाख रुपये
दूसरा – 70 हजार रुपये
तीसरा – 50 हजार रुपये
चौथा – 25 हजार रुपये
पांचवा – 20 हजार रुपये
छठा – 10 हजार रुपये
सातवां – 10 हजार रुपये







