रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कोल इंडिया लिमिटेड (CCL) के तत्वावधान में 26 मार्च (रविवार) 2023 को कोल इंडिया मैराथन का आयोजन रांची में किया गया, यह दौड़ रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से शुरू होकर पिठोरिया तक गई। इस मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ प्रतिस्पर्धा की 4 श्रेणियां निर्धारित थी। बताते चलें कि सीसीएल मैराथन के लिए कुल 5714 लोगों ने निबंधन कराया था। इसमें 1035 महिला और 4679 पुरुष निबंधित थे। बताते चलें कि पूर्ण मैराथन 42.195 किमी के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर जमशेदपुर के अर्जुन टुडू पहुंचकर 3 लाख रुपये का प्राइज मनी जीता है। तो वहीं महिला वर्ग के मैराथन में हरियाणा की सोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी में पुरुष वर्ग में प्रिंस कुमार जबकि महिला वर्ग में रीना पटेल ने हाफ मैराथन का 2 लाख प्राइज मनी जीता है।
इस मैराथन में कई प्रोफेशनल धावक ने भी दौड़ लगाया, देश के कई हिस्सों से इस मैराथन में शामिल होने के लिए लोग पंहुचे।
फुल मैराथन (पुरूष)
प्रथम- अर्जुन टुडू
द्वितीय- अनिल कुमार सिंह
तृतीय – कुलदीप सिंह
फुल मैराथन (महिला)
प्रथम- सोनीका
द्वितीय- तामसी सिंह
तृतीय- निरमाबेन
हाफ मैराथन (पुरुष)
प्रथम- प्रिंस कुमार
द्वितीय- मोहम्मद नूर हसन
तृतीय- रंजीत कुमार पटेल
हाफ मैराथन (महिला)
प्रथम- रीना पटेल
द्वितीय- नीतू कुमारी
तृतीय- पूनम दिनकर
देखें परिणाम….