| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महेंद्र सिंह धौनी ने JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में खेली जा रही कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) टेनिस प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। धौनी और सुमित की जोड़ी ने राजेश व शशि की जोड़ी को 6-0, 6-0 से हराया। एकल मुकाबले में रोहित ने जितेंद्र को 8-0 से, कन्हैया ने कैफ को 8-4 से, सुशील ने सौरभ को 8-3 से और राजेश ने हिमांशु को 8-3 से हराया। U 12 में विजेता ने मिली को 6-3 से और आद्या ने अद्विता को 6-2 से हराया।









