| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की सहयोगी कंपनी कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (CEO) सुनील कुमार सिंह की छुट्टी कर दी गई है। विभिन्न गुटों के बीच चल रहे शीत युद्ध में ये पहली “बलि” है। सुनील कुमार सिंह JSCA में पाला बदलनेवाले “खटमल” के रूप में विख्यात हैं। अब इस “खटमल” की “बलि” किसने ली है, ये साफ नहीं हो पाया है लेकिन सुनील कुमार सिंह को 50 हजार रुपए प्रतिमाह और फ्री फकैती के भोकाल का नुकसान तो तय हो ही गया है। CCC के CEO बनने से पहले वे JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट का भी हिस्सा रहे थे। सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित CCC के चुनाव से पहले आपसी खींचतान में और कौन-कौन से लोग “शिकार” बनते हैं, देखना रोचक होगा। पता हो कि इससे पहले डिप्टी CEO किशोर चंद्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था लेकिन वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वो काम करने को राजी हो गए थे।







