| रांची टीम sportsJharkhand.com |
11 अप्रैल को HC के आदेश के बाद FIR दर्ज होने के 34वें दिन CBI की 16 टीमें ने रांची, पटना व दिल्ली समेत कई जगहों पर छापा मारा। 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन को लेकर 2008 से 2014 तक के बीच हुए विभिन्न टेंडरों व उससे जुड़े भुगतान में हुई गड़बड़ियों की तह में जाने के लिए CBI के अधिकारियों ने दबिश दी। तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा व मोरहाबादी स्थित आवास, आरके आनंद द्वारा गठित टेंडर कमिटी के सदस्य रहे कबड्डी संघ के महासचिव विपिन कुमार सिंह के बोकारो व पटना स्थित आवास के अलावा CBI की टीम राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति (NGOC) के मुख्यालय भी पहुंची। जहां CBI के अफसरों को तालों तोड़कर NGOC के पदाधिकारियों के ऑफिस में प्रवेश करना पड़ा। इन्हीं ऑफिसों में रखे NGOC के सैकड़ों फाइलों में CBI के अफसर काम की चीज तलाशते रहे। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के 12, बिहार के 2 और दिल्ली के दो जगहों पर छापेमारी जारी है।
छह साल से बंद NGOC कार्यालय का टूटा ताला
2014 से ही NGOC स्थित प्रत्येक कार्यालय में दो दो ताले लगे हुए थे। एक ताला खेल निदेशालय की ओर से लगाया गया था जबकि दूसरा ताला NGOC की ओर से लगाया गया था। 2016-17 में तत्कालीन खेल निदेशक रणेंद कुमार की पहल पर खेल घोटाले के एक आरोपी पी सी मिश्रा द्वारा RTI के तहत मांगी गई सूचना के लिए आखिरी बार ताले खोले गए थे। इसके बाद खबर के लेखक ने भी कई RTI लगाई लेकिन ताले नहीं खुले थे।


ऐसे बनी भूमिका CBI के छापेमारी की
CBI ने HC के 11 अप्रैल के आदेश पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में CBI ने दो FIR दर्ज किए
पहला मामला RC 0242022A001
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है
अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ।
दूसरा मामला RC 0242022A002 दर्ज हुआ जो खेल सामग्री व आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है।
पहले इस मामले की जांच ACB कर रही थी। जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था।







