Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Cricket

जेएससीए के मुकूट पर एक और कोहिनूर सजने को तैयार, बालीडीह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए सेल व जेएससीए के बीच करार

बालीडीह की 20 एकड़ जमीन पर दो वर्षों के रिकाॅर्ड समय में पूरा होगा स्टेडियम, बोकारो के लोगों को स्टेडियम के साथ एक विश्वस्तरीय क्लब भी मिलेगा

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
25-06-2021 @ 01:58 PM
in Cricket
0 0
A A
0
जेएससीए के मुकूट पर एक और कोहिनूर सजने को तैयार, बालीडीह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए सेल व जेएससीए के बीच करार
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
बोकारो
टीम sportsjharkhand.com

 

भारतीय क्रिकेट के लिए 25 जून का ऐतिहासिक दिन जब कपील देव में लाॅड्र्स के मैदान पर विश्व विजयी भारत के लिए ट्राॅफी उठाई थी, अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ जेएससीए के लिए भी ये ऐतिहासिक दिन एक और नई इबारत लिखने को तैयार है। 25 जून 2008 को रांची स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन के 13 साल बाद ठीक इसी ऐतिहासिक दिन पर सेल बोकारो और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ जेएससीए ने बालीडीह में 20 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए करार के दस्तावेजों पर आधिकारिक मुहर लगा दी। ये दिन झारखंड व बोकारो क्रिकेट के लिए एक नई स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत लेकर आया। बोकारो निवास सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान सेल बोकारो व जेएससीए के अधिकारियों ने करार पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सेल बोकारो के सीइओ अमरेंदु प्रकाश, बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चैधरी, जेएससीए अध्यक्ष डाॅ नफीस अख्तर, उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव समेत सेल बोकारो व जेएससीए के कई अधिकारी-पदाधिकारी की गरीमामयी उपस्थिति रही।

 

20 एकड़ जमीन के लिए जेएससीए ने सेल को 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया

बालीडीह की 20 एकड़ जमीन के लिए जेएससीए ने 23 जून 2021 को ही 5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। 

 

25 हजार दर्शकों की क्षमता का बनेगा स्टेडियम

प्रस्तावित स्टेडियम में 25 हजार दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए छह स्टैंड बनाए जाएंगे। चार स्टैंड एक तल्ले का होगा जबकि दोनोें ओर के पवेलियन कई तल्लों के होंगे। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया बाॅक्स भी होगा जिसमें लगभग 100 पत्रकारों के बैठने की व्यववस्था होगी। प्रैक्टिस विकेट, क्लब हाउस, बार, इंडोर बैडमिंटन-स्क्वैश कोर्ट, बिलियड्र्स रूम, लाइव मैचों के आयोजन के दौरान टीवी-रेडियो के लाइव प्रसारण के लिए जरूरी संसाधनों का निर्माण कार्य भी अत्याधुनिक तरीके से होगा।

 

करार की शर्तें जेएससीए के अनुकूल

सेल व जेएससीए के बीच जो करार हुआ है, उसमंे जेएससीए की बल्ले-बल्ले है। एचईसी के साथ रांची में हुए कड़वे अनुभवों से सीखते हुए जेएससीए ने लगभग अपनी शर्तों पर सेल बोकारो के साथ करार किया है। संसाधनों के काॅमर्शियल उपयोग पर किसी तरह की पाबंदी की बात नहीं की गयी है। इसके अलावा एचईसी की अन्य शर्तें जिनसे जेएससीए प्रबंधन को दिक्कत थी, सभी हटा दी गई हैं या मिनिमाइज कर दी गयी हैं।  जेएससीए प्रबंधन ने इस बात का ख्याल रखा है कि करार के बाद सेल प्रबंधन के साथ किसी भी तरह का तकरार न हो।

विरंची नारायण ने सूत्रधार की भूमिका निभाई

जेएससीए के मुकूट पर एक और कोहिनूर सजने को तैयार, बालीडीह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए सेल व जेएससीए के बीच करार

बोकारो के विधायक व जेएससीए के आजीवन सदस्य विरंची नारायण ने सेल प्रबंधन व जेएससीए के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाई। चाहे भूमि का चयन हो या विवादों के विषयों पर सामंजस्य बनाने का मसला हो, हर जगह विरंची सूत्रधार की भूमिका में रहे। कई बार तो ऐसा लगा कि करार नहीं हो पाएगा लेकिन विरंची ने हिम्मत नहीं हारी क्योंकि उन्हें पता था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बना तो ये उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और वे स्वभाविक तौर पर इस उपलब्धि के हकदार भी होंगे।

 

 

बोकारो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की ओर बढ़ चुका है। जो सपना हमने देखा है वो बहुत जल्द हकीकत में तब्दील होगा।

अमरेंदु प्रकाश, सीईओ, सेल बोकारो

 

आज तो करार हुआ है, कितने दिनों में बनेगा ये तो कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी लेकिन एक बात तय है कि ये झारखंड के लिए एक और स्टेट आॅफ आर्ट स्टेडियम होगा।

अमिताभ चैधरी, पूर्व कार्यकारी सचिव, बीसीसीआई

Tags: Amitabh ChoudharyAmrendu PrakashBiranchi NarayanJharkhand State Cricket AssociationJSCASAIL BOKARO
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
झारखंड की बेटियो ने पेरिस विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत लहराया तीरंगा

झारखंड की बेटियो ने पेरिस विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत लहराया तीरंगा

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In