जमशेदपुर टीम sportsjharkhand.com |
टाटा आर्चरी अकादमी में खेली जा रही 40वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के पहले दिन आश्रिता बिरुली ने 50 मीटर का स्वर्ण जीता जबकि गोल्डी मिश्रा ने 30 मीटर में रजत पदक जीता। इसके अलावा महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित करते हुए एक और पदक पक्का किया। इसके अलावा इंडिविजुअल और मिक्स टीम इवेंट में भी रविवार को पदक मिलने की संभावना है।
झारखण्ड की महिला टीम इंडियन स्टाईल के कोच एकलव्य सेंटर खेल गांव के करण कुमार कर्मकार हैं जबकि पुरुष वर्ग के कोच महर्षि महेंद्र सिंकू हैं।