झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के चेयरमैन व इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) के पूर्व निदेशक पूर्व IPS अमिताभ चौधरी ने वसंत पंचमी के दिन रांची में बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही संस्था ‘प्रतिज्ञा’ को 40 लाख रुपए का डोनेशन दिया। विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा के पूण्य दिन अमिताभ चौधरी स्वयं संस्था के कार्यालय पहुंचे व 40 लाख रुपये का चेक सौंपा। संस्था इन पैसों से समाज के पिछड़े और वंचित बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रवृत्ति व अन्य 

झारखंड निर्माण के बाद संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है की कोई पूर्व अधिकारी अपनी गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जनसेवा में लगे किसी संस्था को समर्पित कर रहा हो। अमिताभ चौधरी विभिन्न अवसरों पर समाज के लिए ट्रेंड सेटर रहे हैं, धनात्मक व ऋणात्मक दोनों। लेकिन शिक्षा की आराध्य देवी के पूजन दिवस पर अमिताभ चौधरी ने अच्छा ट्रेंड उन्होंने सेट किया है।
बधाई।







