| रांची |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु अमीषा केरकेट्टा आर्मेनिया में खेली जा रही IBA वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा ने सेमी फाइनल मुकाबले में पोलैंड की बॉक्सर को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अमीषा की उपलब्धि पर उनके कोच बीबी मोहंती और JSSPS के पदाधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि खिताबी मुकाबले में भी अमीषा का प्रदर्शन शानदार रहेगा। पता हो कि पहली बार है जब JSSPS की कोई बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है और ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है।







