| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पुराने विधानसभा सभागार में रविवार को झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की सीनियर महिला व पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा। इसके अलावा मिनी स्टेट चैंपियनशिप बालक/बालिका गुमला में, सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप बालक/बालिका लातेहार या दुमका में, जूनियर स्टेट चैंपियनशिप बालक/बालिका बोकारो या गोड्डा में और यूथ स्टेट चैंपियनशिप बालक/बालिका पलामू में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। महासचिव शेखर बोस ने वार्षिक रिपोर्ट व आय व्यय का ब्यौरा रखा जिसे सभा ने स्वीकार किया।
आर्ट ऑफ गिविंग के भव्य कार्यक्रम में 13 व्यक्ति/संस्थाओं को किया सम्मानित
दोपहर बाद गाला बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आर्ट ऑफ गिविंग के झारखंड चैप्टर ने खेल के प्रोत्साहन में जुटे 13 व्यक्ति व संस्थाओं को सम्मानित किया। सभी व्यक्तियों को बुके, मोमेंटो, शॉल व गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत, झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, शेखर बोस व सुनील सहाय ने सभी को सम्मानित किया। झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ से संबद्ध सभी 24 जिलों और CRPF को वॉलीबॉल नेट और बॉल प्रदान किए गए। धुर्वा सेक्टर 1 के वॉलीबॉल क्लब को भी वॉलीबॉल नेट व बॉल प्रदान किया गया। पता हो कि पूर्व सांसद डॉ. अच्युत सामंत भुवनेश्वर में संचालित KITS, KIMS और KISS जैसी शिक्षण संस्थाओं के जन्मदाता हैं।
ये हुए सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर इंद्रजीत सिंह, हरेंद्र नारायण, कराटे प्रशिक्षक मानस सिन्हा, AFI के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, तापस चक्रवर्ती, वॉलीबॉल कोच विश्वनाथ सिंह, खेल प्रशासक व समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन, HI महासचिव भोलानाथ सिंह, टीडी जोशी, खेल प्रशासक व व्यवसाई प्रमोद कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक एन के डे और मारवाड़ी सहायक समिति







