| रांची |
हांगकांग में आयोजित ट्रैक साइकलिंग कप प्रतियोगिता 2025 में झारखंड की स्टार साईंक्लिस्ट सरिता कुमारी (तस्वीर में बाईं ओर) ने महिला एलिट टीम स्प्रिंट का कांस्य पदक जीता है। मूल रूप से लोहरदगा की निवासी सरिता कुमारी ने टीम की साथी खिलाड़ी क्रिस्टीना एवं मयूरी के साथ मिलकर यह गौरव हासिल किया है। हांगकांग के वेलोड्रम में 19 से 21 मई तक आयोजित UCI केटेगरी वन/टू प्रतियोगिता में पदक जीतने पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, झारखंड साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों के अलावा खेल प्रेमियों ने बधाईयों के साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित दी हैं।







