sportsjharkhand.com टीम
रांची
भारतीय अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले चुके रांची के युवा तेज गेंदबाज विवेक आंनद तिवारी आगामी 19 जनवरी 2017 से एमआरएफ पेस फाउंडेशन के चयन परीक्षण में भाग लेंगे। चेन्नई के एमआरएफ पेस फाउंडेशन के तेज गेंदबाज प्रशिक्षण शिविर में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लैन मैकग्राथ की देखरेख में आयोजित होगी। तीन दिवसीय चयन परीक्षण में भाग लेने के लिये विवेक आनंद तिवारी को 18 जनवरी को रिपोर्ट करने को कहा गया है। विवेक को पिछले दिन उनके प्रदर्शन के आधार पर बुलाया गया है।







