sportsjharkhand.com टीम
रांची
एक ओर जहाँ रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के पदाधिकारी अपने आका (RDCA के चेयरमैन) अमिताभ चौधरी को खुश करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में व्यस्त हैं, वहीँ दूसरी ओर रांची का क्रिकेट नीत नए दिन अन्धकार की गहराईयों में समाता जा रहा है। ताज़ा उदहारण ऐतिहासिक मेकॉन स्टेडियम में बुधवार को देखने में आया। तय कार्यक्रम के अनुसार हेहल स्पोर्टिंग और यूनिक सीसी के बीच सुपर डिवीज़न का मैच खेला जाना था। यूनिक की टीम मैदान पर पहुँच गयी थी, दोनों अंपायर भी ससमय पहुँच गए थे। यूनिक के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म का मिलान भी दोनों अंपायरों ने कर लिया था, वॉक ओवर देने की तैयारी भी थी, लेकिन अचानक ही फोन पर बातचीत करते-करते दोनों अंपायर मैदान से बाहर चले गए। यूनिक सीसी के खिलड़ी लगभग एक घंटे तक इंतज़ार करने के बाद लौट गए।
फोन पर बातचीत के बाद खिसके अंपायर
अंपायरों ने हेहल की टीम के नहीं आने के बाद वॉक ओवर देने से पहले टूर्नामेंट कमिटी के कन्वेनर सुभाष चटर्जी से बात कि, उन्होंने रांची से बाहर होने का हवाला दे RDCA के सचिव से बात करने को कहा। RDCA सचिव से बात करने के बाद दोनों अंपायर यूनिक टीम के खिलाड़ियों को बगैर कुछ बताये वहां से चुपचाप निकल गए।
नियमों के तहत मिलना चाहिए था वॉक ओवर
RDCA ने नियमों के अनुसार मैच का टाई शीट ज़ारी होने के बाद किसी भी हालात में मैच की तिथि नहीं बदलने का प्रावधान है। ऐसे में एक टीम के नहीं पहुँचने पर दूसरी टीम को वॉक ओवर मिलना चाहिए था लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के 2-3 जनवरी को आये फैसले के बाद विधवा प्रलाप में जुटे RDCA ने सुपर डिवीज़न के कई मैच अचानक ही कैंसिल कर दिए। RDCA के कर्ता-धर्ताओं ने उन टीमों के लिए कुछ विशेषाधिकार सुरक्षित रखे हैं जो संघ के गुड फ़ेवर में है।
धौनी ने भी क्रिकेट के गिरते स्तर पर जताई थी चिंता
RDCA के 50 साल पुरे होने पर JSCA में आयोजित भव्य समारोह में महेंद्र सिंह धौनी ने सार्वजनिक तौर पर रांची में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई थी और आशा व्यक्त की थी कि आने वाले दिनों में इसमें सुधार होगा। लेकिन ऐसा हो ना सका।JSCA के निवर्तमान अध्यक्ष अमिताभ चौधरी लगभग 2 दशक तक RDCA के भी अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में चेयरमैन हैं। उनकी कर्मठता भी रांची के क्रिकेट को गर्त में ले जा रही है जहाँ से उन्होंने क्रिकेट प्रशासन का ABCD सीखा था ! ये चिंता का विषय है।
यूनिक सीसी को वॉक ओवर नहीं दिया गया है, हेहल स्पोर्टिंग की टीम क्यों नहीं टर्न अप हुई पता करना होगा। मामला टूर्नामेंट कमिटी को रेफर किया गया है, वहीँ आखिरी फैसला होगा।
सुभाष चटर्जी, कन्वेनर, टूर्नामेंट कमिटी







