रांची टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड के सात महिला फुटबॉलरों ने U 17 FIFA वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह बनाई है। झारखंड की गोलकीपर अंजली मुंडा, डिफेंडर सलीना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अस्टम उरांव व पूर्णिमा कुमारी, विंगर अनिता कुमारी व मिडफील्डर नीतू लिंडा को टीम में चुना गया है। टीम का प्रशिक्षण 23 अप्रैल से 31 मई तक जमशेदपुर में चलेगा। भारतीय फुटबॉल संघ ने 23 अप्रैल को ही टीम की घोषणा की है।