| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड की मेजबानी में रांची में 17 जनवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 के अंर्तगत अंडर 14 बालक एवं बालिका फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेल गांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके आलावे अन्य खेल मैदान भी उपलब्ध होंगे। उद्घाटन के मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 1120 प्रतिभागी हिस्सा ले रहें है। 117 टेक्निकल ऑफिसियल की देख रेख में यह प्रतियोगिता आयोजित है। 200 से अधिक विभागीय शिक्षक, फिजिकल शिक्षक इस स्पर्धा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खान-पान की बेहतर व्यवस्था की गई है। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग काउंटर भोजन के लिए लगाया गया।


बताते चले कि रांची में 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023 -24 के तहत फुटबॉल अंडर 14, कबड्डी अंडर 14, वुशु अंडर 17, 19, खोखो अंडर 14, साइकिलिंग अंडर 14, 17, 19, स्केटिंग अंडर 11, 14, 17, 19 का आयोजन 17 जनवरी से 19 फरवरी तक किया जाएगा।


शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता की जानकारी देने के उद्देश्य JEPC के प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा, धिरसेन ए सोरेंग और विभागीय अन्य अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां बताया गया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से तमाम तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।







