राजधानी के 6 युवा फुटबॉलरों को U 15 भारतीय टीम के ट्रायल का बुलावा आया है। जिन फुटबॉलरों को बुलावा आया है उनमें जीशान रज़ा, अर्श अहमद, पिकेश्वर बेदिया, मो उमर, कौशिक दास व अक्षांश कुमार मुंडा शामिल हैं। राजधानी के छह फुटबॉलरों के अलावा धनबाद के मनमोहन मांझी को भी चयन ट्रायल के लिए बुलावा आया है। सभी खिलाड़ियों का चयन स्पेशल स्कॉउटिंग प्रोसेस के तहत किया गया है जिसका आयोजन रांची व धनबाद में किया गया था।
सभी फुटबॉलरों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल कार्ड व पासपोर्ट के साथ AIFF के गोवा प्रशिक्षण केंद में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा यात्रा शुरू होने से 72 घंटे के पहले तक का RT-PCR रिपोर्ट भी लेकर आने का निर्देश दिया गया है।







