रांची |
रांची विश्वविद्यालय एवं रांची जिला वालीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित “आओ खेलें वाॅलीबाॅल” प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को सम्पन्न हो गया। रांची विश्वविद्यालय कैम्पस में आयोजित शिविर में लगभग 50 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान ADG आरके मल्लिक, रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कामिनी कुमार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सौंपा और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। भी मौजूद थीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बोस, CCDC राजेश कुमार, रजिस्ट्रार मुकुंद चंद्र मेहता, डिप्टी रजिस्ट्रार अजय लकडा, वॉलीबॉल प्रशिक्षक डी.वी.राव व विजय वर्मा समेत कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर राजेश गुप्ता ने किया जबकि मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।
रांची विश्वविद्यालय वालीबॉल कोचिंग सेंटर के जीर्णोद्धार की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बरसात के बाद जल्द ही काम आरंभ हो जाएगा।
कामिनी कुमार, वाइस चांसलर, रांची विश्वविद्यालय |