रांची |
खेलो इंडिया अकादमी, गुवाहाटी के लिए झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के 5 साईक्लिस्ट का चयन हुआ है। JSSPS के बालक कैडेट नारायण महतो, विकास उरांव व अर्जुन कुमार तथा 2 बालिका कैडेट श्वेता कुमारी व सिंधु लता हेंब्रम का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को गुवाहाटी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। पिछले चार वर्षों से सभी चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट हैं। खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड साईक्लिंग संघ के पदाधिकारियों व JSSPS के प्रशासकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
साईक्लिस्ट को खाने-रहने के साथ ₹10000 की प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह मिलेगी
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को रहने, ठहरने व खाने के अलावा प्रतिमाह साथ ₹10000 की प्रोत्साहन राशि भी सभी कैडेट्स को उपलब्ध कराई जाएगी। इन खिलाड़ियों के अलावा पटियाला के SAI प्रशिक्षण केंद्र में गढ़वा के अमीर रियाज तथा लोहरदगा की 3 लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।