Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home अनुकरणीय

पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो ने CM को पत्र लिखा, कहा विधायक निधि के पैसे खेल पर भी खर्च करने की व्यवस्था हो

सुदेश महतो की इस पहल का खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व खेल प्रशासकों ने किया स्वागत

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
28-10-2021 @ 09:30 AM
in अनुकरणीय
0 0
A A
0
पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो ने CM को पत्र लिखा, कहा विधायक निधि के पैसे खेल पर भी खर्च करने की व्यवस्था हो
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

पूर्व खेल मंत्री व सिल्ली से विधायक सुदेश महतो ने बुधवार (27 अक्टूबर 2021) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विधायक निधि (लोकल एरिया डेवेलपमेंट फंड) का सदुपयोग खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए भी होना चाहिए। बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के संरक्षक सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि खेल व खिलाड़ियों को निखारने के लिए एक वृहद कार्ययोजना के तहत काम होना चाहिए। जिसमें जनप्रतिनिधियों को भागीदार बनाने के लिए विधायक निधि में खर्च करनेवाली सूची में खेल व खिलाड़ी को भी शामिल किया जाए। विधायकों की निधि के सदुपयोग से खेल व खिलाड़ियों को निखारने के काम में और तेजी आएगी और खेल व खिलाड़ियों के विकास की एक नई तस्वीर गढ़ने में सहायक सिद्ध होगी। पता हो कि अभी के प्रावधानों के अनुसार विधायक अपनी निधि से खिलाड़ियों को ज़रूरी खेल सामग्री उपलब्ध नहीं करा सकते हैं। सुदेश महतो की इस पहल का खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व खेल प्रशासकों ने स्वागत किया है।

पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो ने CM को पत्र लिखा, कहा विधायक निधि के पैसे खेल पर भी खर्च करने की व्यवस्था हो
27 अक्टूबर को सुदेश महतो द्वारा CM को लिखा गया पत्र
सुदेश महतो जी की पहल मूर्त रूप लेती है तो खेल व खिलाड़ियों का भला होगा। निदेशालय के चक्कर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मुक्ति मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान उनके विधायकों के द्वारा ही हो सकेगा।

मधुकांत पाठक, महासचिव, झारखण्ड ओलंपिक संघ

 


 

सकारात्मक पहल है, अगर ऐसा हो जाए तो दूरस्थ जिलों के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।

सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्त एक खिलाड़ी

 

 

खेल एवं युवा कार्य विभाग का वार्षिक बजट लगभग 75 करोड़, विधायक निधि 328 करोड़

झारखण्ड में सभी 82 विधायकों को प्रतिवर्ष लोकल एरिया डेवेलपमेंट फंड के नाम पर अभी 4 करोड़ रुपए मिलते हैं (पिछले विधानसभा सत्र के दौरान इसे बढ़ाने का प्रस्ताव आया था)। इनमें से 1 रुपया भी खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए खर्च नहीं होता है। सुदेश महतो की पहल के बाद अगर विधायक निधि में खेल पर खर्च की अनुमति मिल जाती है तो 328 करोड़ रुपयों में से राज्य के 82 विधायकों के इच्छानुसार खेल व खिलाड़ियों के हितों के लिए खर्च किया जा सकेगा। जाहिर है इससे खेल व खिलाड़ियों का भला ही होगा। पता हो की अभी राज्य सरकार के खेल व युवा कार्य विभाग का कुल बजट लगभग 75 करोड़ रुपये मात्र है।

Tags: Hemant SorenJharkhand Olympic AssociationMLA FundSportsSudesh Mahtoझारखंड ओलंपिक संघसुदेश महतोहेमंत सोरेन
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
रांची जिला शूटिंग प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक होटवार के टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में

रांची जिला शूटिंग प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक होटवार के टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In