sportsjharkhand.com
रांची
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में आगामी 12 से 16 नवंबर तक 41वीं राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स योग चैंपियनशिप का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार के इंडोर स्टेडियम में होगी। संघ के मुख्य संरक्षक निर्मल महतो ऊर्फ तिवारी, डा. राजेश कुमार गुप्ता एवं महासचिव संजय कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 1500 योग प्रतिभागी, तकनीकी अधिकारी रांची पहुंचेंगे। प्रतियोगिता सात आयु वर्गो में आयोजित होगी जिसमें योगासन के साथ-साथ रिदमिक योग, आर्टिस्टीक योग की स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी। पहली बार फ्री फेलो योग डांस की प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा प्रोफेशनल योग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें योग फेडरेशन के रेफरी भाग लेगे।
आयोजन समिति कि बैठक, कई निर्णय लिए गए
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार को आलोका होटल सभागार में संघ के सदस्यों, योग प्रशिक्षकों की बैठक चेयरमेन डा. पी.के. मित्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आयोजन की रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में निर्मल महतो, डा. मेहन्द्र कुमार राज, डा.पी.के.मित्रा, एस.एन. भट्ट, डा. राजेश कुमार गुप्ता, सुशान्त भट्ट, कौशिक दत्ता, विभूति भूषण राय, अजय जैन, अमरेन्द्र विकल, सुशीत बनर्जी, पंकज प्रसाद, गोवर्धन कुमार, रीमा वर्मा, रजनी बक्शी, निकी रानी, सुनिता कुमार, सीमा राय, आदित्य कुमार, रमेश कुमार, गणेश भारती, प्रदीप मिर्धा, शाहिद अंसारी, शिवमुनी प्रसाद, ईश्वर, जीतेन्द्र कुमार वर्मा, सपन कुमार साहु, प्रदीप कुमार डे, मिथलेश कुमार, सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित थे।







