शिरीन महतो का चयन झारखण्ड U-10 सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आगामी 11 नवंबर को त्रिपुरा में होने वाली सब जूनियर के कंपाउंड स्पर्धा में शिरीन मेहता भाग लेगी। शिरीन प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास में जुटी हुई हैं। बिरसा अकादमी में प्रशिक्षण ले रही शिरीन पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो की सुपुत्री हैं।







