Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला

34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला : मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़े मामले में CBI ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट, आयोजन से जुड़े एक अन्य मामले में जल्द चार्ज शीट करने की तैयारी

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 22 अप्रैल 2022 को दर्ज हुआ था FIR

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
08-02-2024 @ 06:51 PM
in 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला
0 0
A A
0
34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला : मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़े मामले में CBI ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट, आयोजन से जुड़े एक अन्य मामले में जल्द चार्ज शीट करने की तैयारी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम  Sportsjharkhand.com       EXCLUSIVE

CBI ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले से जुड़े मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के संदर्भ में जांचोपरांत क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में समर्पित कर दी है। जांच एजेंसी CBI के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो लगभग 21 माह की जांच में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में बरती गई अनियमितता के लिए ना तो किसी पब्लिक सर्वेंट और ना ही किसी निजी व्यक्ति/संस्था के खिलाफ कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। इसलिए CBI ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में दायर कर दी है।

क्या है क्लोजर रिपोर्ट ?

किसी भी जांच एजेंसी द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट का मतलब होता है कि जांच के दौरान किसी भी आरोपी के खिलाफ कथित अपराध से जोड़ने के लिए कोई सबूत या संदेह का उचित आधार नहीं मिला। इसलिए इस मामले को बंद करने की अनुमति संबंधित न्यायलय से मांगी जाती है। क्लोजर रिपोर्ट दायर करने के बावजूद न्यायालय जांच एजेंसी को आगे की जांच करने का निर्देश दे सकती है।

क्या है मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ा पूरा मामला

2004 से 2007 तक रांची के होटवार में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में कई तरह की प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत के बाद सरयू राय जी की अध्यक्षता में विधानसभा की विशेष समिति ने जांचोपरांत कई अनियमिताएं पाई थीं और कार्रवाई की अनुशंसा की थी। कमिटी ने 9 जनवरी 2008 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर PIL संख्या 7719/2012 और कालांतर में PIL संख्या 7176/2017, 5788/2018 और 1580/2019 दायर कर CBI जांच की मांग की गई थी।

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मामला

11 अप्रैल 2022 को झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 22 अप्रैल को दो मामले CBI ने दर्ज किए थे। पहला मामला RC024022A0001 दर्ज किया गया था जो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण से जुड़ा था। इसमें अज्ञात पब्लिक सर्वेंट और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 120(B) सह पठित 420, और PC Act 1988 की धारा 13(2) सह पठित 13(1)(D) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे मामला RC 024022A0002 खेल आयोजन के लिए खरीदी गई खेल सामग्री व आयोजन से जुड़े अन्य संसाधनों में हुई अनियमितता से जुड़ी थी जिसमें आरके आनंद, एस एम हाशमी, मधुकांत पाठक, पीसी मिश्रा और अन्य के खिलाफ IPC की धारा 409, 420, 120(B), 467, 468, 471, 109 और PC Act 1988 की धारा 13(2) सह पठित 13(1)(D) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खेल सामग्री व आयोजन से जुड़े मामले में चार्जशीट दायर करने की तैयारी में CBI

खेल सामग्री व आयोजन से जुड़े घपले घोटाले के मामले में CBI जल्द ही चार्ज शीट दायर करने की तैयारी में है। नामजद आरोपियों के अलावा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं जो 12 वर्षों के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB पहले विजिलेंस) भी नहीं ढूंढ पाई थी। संभावना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े या मार्च के पहले पखवाड़े में चार्जशीट न्यायालय में दायर कर दी जाएगी। पता हो कि ACB 6 अक्टूबर 2010 से मामले की जांच कर रही थी।

Tags: 34वें राष्ट्रीय खेलDepartment of SportsDistrict Sports OfficerHafizul HassanJharkahnd Athelatics asociationJharkhand Olympic AssociationJharkhand State Sports Promotion SocietyjharkhandsportspromotionsocityMega Sports Complex Hotwar RanchiSAJHASports Authority of IndiaSports Authority of JharkhandSports Newsखेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंडझारखंड ओलंपिक संघ
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 :  रजत पदक के साथ झारखंड का खुला खाता

67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 : रजत पदक के साथ झारखंड का खुला खाता

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In