sportsjharkhand.com टीम
रांची
आगामी 31 मई को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पदमा हज़ारीबाग़ के बहुप्रतीक्षित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन कर सकते हैं। इस सेंटर के लिए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षुओं का चयन लगभग पूरा हो चुका है।इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल होटवार में राज्य सरकार और CCL की महत्वाकांक्षी खेल अकादमी JSSPS का भी दौरा कर सकते हैं।
अभी तक केंद्रीय खेल मंत्री के झारखंड दौरे की पूरी रूपरेखा तैयार नही हो पाई है। एक-दो दिनों में कार्यक्रम को आखिरी रूप दे दिया जाएगा।







