sportsjharkhand.com टीम
रांची
टाई ब्रेकर तक चले रोमांचक मुकाबले में गोलकीपर अनुग्रह कुजूर के शानदार बचाव की बदौलत डब्ल्यू जॉन पब्लिक स्कूल ने पहली CCL अंतर स्कूल आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का ख़िताब जीत लिया। खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में डब्ल्यू जॉन पब्लिक स्कूल ने टी एस पब्लिक स्कूल को 5-4 से हराया।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा लेकिन दूसरे हाफ के 47वें मिनट में विकी टोप्पो ने टी एस पब्लिक स्कूल को बढ़त दिलाई। इसके बाद 60वें मिनट में डब्ल्यू जॉन की ओर से कृष्णा खलखो ने गोल दाग मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया। 63वें मिनट में गोकुल उराँव ने फिर टी एस पब्लिक को बढ़त दिलाई लेकिन 65वें मिनट में शौर्य भगत ने डब्ल्यू जॉन को बराबरी दिला दी।
समापन समारोह के दौरान कार्मिक निदेशक आर एस महापात्र, वी एन प्रसाद, प्रभाकर मिश्रा समेत अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द फाइनल अनुराग कुजूर के9 FIFA U 17 वर्ल्ड कप मैच के दो टिकट दिया गया। डी ए वी कपिलदेव की बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट्स
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : आशिष टोप्पो, टी एस पब्लिक स्कूल
प्लेयर ऑफ द फाइनल : अनुग्रह कुजूर, डब्ल्यू जॉन पब्लिक स्कूल
बेस्ट गोलकीपर : अनुग्रह कुजूर, डब्ल्यू जॉन पब्लिक स्कूल
बेस्ट डिफेंडर : पंकज उराँव, टी एस पब्लिक स्कूल
टॉप स्कोरर : आशिष, टी एस पब्लिक स्कूल व सूरज भगत, डब्ल्यू जॉन पब्लिक स्कूल







