sportsjharkhand.com टीम
सिमडेगा
पिछले वर्ष की उपविजेता गरजा ने सिमडेगा कॉलेज को 5-3 से हरा ठेठईटांगर प्रखण्ड के लठ्ठाखम्हण मैदान में आयोजित 29वें नवयुवक संघ हॉकी चैम्पियनशिप का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल में गरजा ने सिमडेगा कॉलेज को 5-3 से पराजित किया। विजेयी टीम को 7500 रुपये नकद और ट्रॉफी एवम उपविजेता टीम को 5000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कोचेडेगा बीतीन ने बड़कीछापर को 5-0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, उसे 3000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उभरते हुए टीम का पुरस्कार आसनबेडा को दिया गया। फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गरजा के सुरेश सुरीन को चुना गया।







