OTC (सर्ड) मैदान में रविवार को हेहल स्पोर्टिग क्लब की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। क्लब अध्यक्ष डॉ अरूण उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सचिव कैलाश सिंहदेव ने वर्ष 2020 में हेहल स्पोर्टिग की उपलब्धियों की जानकारी दी एवं वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को अध्यक्ष, महासचिव तथा हेहल स्पोर्टिग के पूर्व खिलाड़ी CISF बोकारो के DIG सितांशु मिश्रा ने भी पुरस्कृत किया। वार्षिक बैठक की शुरूआत हेहल स्पोर्टिग के पूर्व संरक्षक झारखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव स्व. सजल चक्रवर्ती कि तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ ० अरुण उरांव ने हेहल स्पोर्टिग के फुटबॉल टीम को हाल में संपन्न हुए चैंपियन ट्रॉफी के विजेता होने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए जीत की बधाई दी एवं जीत का जज्बा बनाये रखने की सलाह दी। सभा का संचालन तपन गोराई ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कमल शाहदेव ने किया। बैठक में नवेंदु भारती, चंचल भट्टाचार्य, संजय मिश्रा, सौमित्र पटनायक, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज तिर्की, शक्ति तिर्की, संतोष उरांव, रविन्द्र पाण्डेय, एवं सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।






