साहेबगंज के सिधो-कान्हू स्टेडियम में खेली जा रही तीन दिवसीय SGFI अन्तर स्कूल प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त हो गयी। समापन समारोह में एनडीसी राम नरेश सोनी ने एथलेटिक, फुटबॉल, कबड्ड़ी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के विजयी टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेश यादव, नाकिबुद्दीन, मनोज, अशोक, राजेश, बमबम, अदिति समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।







