17वीं राज्य स्तरीय पुरुष (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन) एवम महिला फ्री स्टाइल प्रतियोगिता आगामी 16 से 18 अक्टूबर तक होटवार के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 24 ज़िलों के लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे और 60 तकनीकी पदाधिकारी भी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। 16 को पहलवानों का वजन, 17 को उद्घाटन और 18 को प्रतियोगिता का समापन होगा।







