sportsjharkhand.com टीम
रांची
संगीता के हैट्रिक समेत 5 गोलों की बदौलत झारखंड ने 7वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में असम को 9-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। संगीता कुमारी के 5 गोल के अलावा पूनम माधुरी टेटे, सलीमा टेटे, दीपिका सोरेंग और अनिमा तिरु ने 1-1 गोल किये। इससे पूर्व झारखण्ड ने पंजाब को 4-1 से तथा छतीसगढ़ को 4-0 से हरा अपने बेहतरीन फॉर्म का नमूना पेश कर चुका है।







