sportsjharkhand.com टीम
रांची
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ झारखण्ड के तत्वावधान में जमशेदपुर में 21-23 अप्रैल तक आयोजित सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं अंडर 21 राज्य कराटे प्रतियोगिता में राँची की 30 सदस्यीय टीम 4 स्वर्ण , 4 रजत व 7 कांस्य पदक जीत चौथे स्थान पर रहा। सभी स्वर्ण पदक विजेता कराटेकार आगामी 10-13 मई तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ज़िला के विजेता खिलाड़ियों को राँची ज़िला कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसाई मानस सिन्हा, महासचिव सेंसाई के के सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत मेहता ने शुभकामनाएँ दीं।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में
स्वर्ण पदक
1. दिव्यांशु शर्मा : स्वर्ण पदक, कैडेट काता स्पर्धा
2. लक्ष्मी मुंडू : स्वर्ण पदक, जूनियर -४५ किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा
3. आरती कुमारी : स्वर्ण पदक, 21 वर्ष 45 किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा
4. रोहित तिर्की : स्वर्ण पदक, 35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा
रजत पदक
1. दिव्यांशु शर्मा : रजत पदक, कैडेट 57 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा
2. शाश्वत दधीचि : रजत पदक, जूनियर 50 किलोग्राम कूमिते स्पर्धा
3. हिमांशु कुमार : रजत पदक, कैडेट 57 किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा
4. अमित कुमार : रजत पदक, 13 वर्ष कूमिते स्पर्धा
काँस्य पदक
1. कनव साबु : कांस्य पदक, 9 वर्ष कुमिते स्पर्धा
2. धृति महेश्वरी : कांस्य पदक, 11 वर्ष कुमिते स्पर्धा
3. राज हंस सिंह : कांस्य पदक, 9 वर्ष क़ुमिते स्पर्धा
4. हिमांशु कुमार : कांस्य पदक: कैडेट काता स्पर्धा
5. अंकित राज: कांस्य पदक, 10 वर्ष क़ुमिते स्पर्धा
6. प्रशांत : कांस्य पदक, 10 वर्ष कुमिते स्पर्धा
7. अमित कुमार : कांस्य पदक






