sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड पुलिस की अरुणा मिश्रा अमेरिका के लॉस एंजिल्स में खेली जा रही मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल में मंगोलिया की प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाकर अरुणा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। स्वर्ण पदक के लिए 13 अगस्त को खिताबी मुकाबला होगा। अरुणा के फाइनल में पहुंचने पर झारखंड के पुलिस महकमा, खेल विभाग और खेलप्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पातया हो कि अरुणा जमशेदपुर में पदस्थापित हैं।
अरुणा LOVEs GOLD !
महिला और सोना एक दूसरे से इंतहां प्यार करते हैं। अरुणा इससे अलग नहीं है, अंतर सिर्फ इतना है कि वो सोना गहनों के लिए नही बल्कि देश और राज्य की ख्याति के लिए जीतती हैं। 2002 के हैदराबाद राष्ट्रीय खेलों से लेकर 2015 के केरल राष्ट्रीय खेल तक 4 राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, इसके अलावा विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक भी अरुणा की अलमारियों की शोभा बढ़ा रहा है।
स्वर्ण पदक के लक्ष्य के साथ ही जमशेदपुर से निकली थी, पूरा विश्वास है कि स्वर्ण के साथ ही लौटूंगी।
अरुणा मिश्रा
पिछले डेढ़ दशक से अरुणा ने झारखंड और देश का मान बढ़ाया है। फाइनल में बेहतर पंचों के साथ स्वर्ण पर अरुणा का ही कब्ज़ा हो, इस निमित्त ढेर सारी शुभकामनाएं।
अमर बाउरी, खेल मंत्री, झारखंड सरकार







