sportsjharkhand.com टीम
रांची
होटवार के मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार से शुरू दो दिवसीय 12वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 18 वर्ग के एथलिट अपने से सीनियर अंडर 20 वर्ग के एथलिटों पर भारी पड़ रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन के जारी परिणाम तो यही बयां करते हैं। 1500 मीटर दौड़ की बात करें तो अंडर 20 बालक वर्ग का स्वर्ण पदक 4 मिनट 20.7 सेकेंड के समय के साथ जामताड़ा के सरबजीत यादव ने जीता लेकिन अंडर 18 में यही दौड़ गुमला के नंदलाल उरांव ने 4 मिनट 14.1 सेकेंड में पूरी कर ली। बालिकाओं के 1500 मीटर दौड़ का परिणाम भी ऐसा ही रहा अंडर 20 में जहां रामगढ़ की शहनाज परवीन ने 5 मिनट 27.7 सेकेंड का समय लिया वहीं अंडर 18 में धनबाद की नीतू कुमारी ने 5 मिनट 4.7 सेकेंड का समय निकाला। प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन शाम में किया गया। इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव केडी सिंह, शिव कुमार पांडे, प्रभाकर समेत एथलेटिक्स संघ से जुड़े कई पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
शनिवार के परिणाम इस प्रकार रहे :
अंडर 14 वर्ग
100 मीटर बालक: सुमंतो गोराई, पूर्वी सिंहभूम 11.5 सेकेंड
100 मीटर बालिका: अक्स आजाद, गिरिडीह 13.7 सेकेंड
अंडर 16 वर्ग
100 मीटर बालक: आदित्य प्रकाश, धनबाद, 11.5 सेकेंड
100 मीटर बालिका: विशाखा सिंह, बोकारो, 13.3 सेकेंड
1000 मीटर बालक: विकास राम, रांची, 2 मिनट 40.7 सेकेंड
1000 मीटर बालिका: शीतल कुमारी, रामगढ, 3 मिनट 33.2 सेकेंड
3000 मीटर बालक: मो. रजा अंसारी, साहेबगंज, 9 मिनट 52.6 सेकेंड
3000 मीटर बालिका: सुप्रिती कच्छप, गुमला, 10 मिनट 53.5 सेकेंड
5000 मीटर चाल बालक: अमन कुमार, रामगढ, 26 मिनट 54.21 सेकेंड
3000 मीटर चाल बालिका: स्नेहा अग्रवाल, गिरिडीह, 21 मिनट 59.17 सेकेंड
चक्का फेंक बालिका: शशि उपाध्याय, देवघर, 22.19 मीटर
अंडर 18 वर्ग
100 मीटर बालक: जयदीप नंदी, पूर्वी सिंहभूम, 11.4 सेकेंड
100 मीटर बालिका: रिया कुमारी, बोकारो, 12.6 सेकेंड
400 मीटर बालिका: विधि रावल, टाटा, 1 मिनट 03.6 सेकेंड
1500 मीटर बालक: नंदलाल उरांव, गुमला, 4 मिनट 14.1 सेकेंड
1500 मीटर बालिका: नीतू कुमारी, धनबाद, 5 मिनट .04.7 सेकेंड
चक्का फेंक बालक: मनीष विश्वकर्मा, सरायकेला-खरसावां, 37.18 मीटर
चक्का फेंक बालिका: पुतुुल कुमारी, हजारीबाग, 23.34 मीटर
अंडर 20 वर्ग
100 मीटर बालक: जगदीश सरदार, पूर्वी सिंहभूम, 11.3 सेकेंड
400 मीटर बालिका: संजीता कुमारी, हजारीबाग, 1 मिनट 08.4 सेकेंड
1500 मीटर बालक: सरबजीत यादव, जामताड़ा, 4 मिनट 20.7 सेकेंड
1500 मीटर बालिका: शहनाज परवीन, रामगढ, 5 मिनट 27.7 सेकेंड
3000 मीटर बालिका: शहनाज परवीन, रामगढ़, 11 मिनट 50.1 सेकेंड
10000 मीटर बालक: रणजीत किस्कू, जामताड़ा, 34 मिनट 15.37 सेकेंड
10000 मीटर चाल बालक: बलराम कुमार साव, रामगढ, 53 मिनट 52.21 सेकेंड
10000 मीटर चाल बालिका: प्रिया कुमारी, रामगढ, 1 घंटा 11 मिनट 52.0 सेकेंड
चक्का फेंक बालक: मनीष विश्वकर्मा, सरायकेला-खरसावां, 37.18 मीटर
चक्का फेंक बालिका: पुतुुल कुमारी, हजारीबाग, 23.34 मीटर







