sportsjharkhand.com टीम
रांची
साहिबगंज पुलिस के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन शुक्रवार को कई खेल विधाओं के फाइनल के साथ सम्पन्न हो गया। समापन के अवसर पर DIG संथाल परगना अखलेश झा, एसपी पाकुड, SP गोड्डा, Dsp देवघर, DC, SP साहिबगंज समेत अन्य पुलिस कर्मी समेत अन्य उपस्थित रहे।आयोजन के मुख़्य तकनीकी पदाधिकारी में योगेश प्रसाद यादव, सार्जेंट यसवंत लकड़ा, अशोक साहनी, बेलाल, मो बेलाल, सुनील कुमार, माधव चंद घोष, मनोज मुर्मू, सुजीत मंडल, कमरुल होंडा, शेखर वर्मा, मनोज कुमार, रणजीत रंजन, चंद्रशेखर शर्मा, अभिमन्यु कुमार, निमाई चौधरी, रवि कान्त रवि, बिनोद साह समेत आवासीय एथलेटिक केंद्र के खिलाडियो समेत कई पुलिस कर्मियो का सराहनीय सहयोग रहा ।







