असम के गुवाहाटी में आगामी 10 से 17 जनवरी 2020 तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड साइक्लिंग टीम का प्रतिनिधित्व उभरते हुए साइकिलिस्ट अर्णव श्री करेंगे। अर्णव राष्ट्रीय विद्यालय स्कूली प्रतियोगिता में राज्य के लिए पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा नवंबर में राजस्थान के बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया के लिए चयनित होने का मुकाम हासिल किया।अर्णव की उपलब्धि पर उनके कोच रामकुमार भट्ट, झारखंड साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव शैलेन्द्र पाठक, विनय विभाकर समेत संघ के तमाम पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।







