Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Archery

गवर्निंग काउंसिल ने कहा 5.5 करोड़ की लागत से एस्ट्रो टर्फ लगाओ, CCL ने काम कराने की बजाय स्टेडियम ही सरकार को सौंप दिया

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
29-01-2020 @ 05:39 PM
in Archery
0 0
A A
0
गवर्निंग काउंसिल ने कहा 5.5 करोड़ की लागत से एस्ट्रो टर्फ लगाओ, CCL ने काम कराने की बजाय स्टेडियम ही सरकार को सौंप दिया
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

विभाग के अधिकारियों को मोहरे बना MoU की शर्तों से परे जाकर CCL ने अपनी जिम्मेवारी सरकार के मत्थे मढ़ी – 1

राज्य सरकार व CCL के बीच खेल अकादमी व खेल विवि को लेकर हुए MoU को आज (17 जून 2020) 5 साल पूरे हो गए। गुरुवार से MoU का 6ठा साल प्रारम्भ हो जाएगा। इन 5 वर्षों में MoU की शर्तों से परे जाकर CCL ने मनमर्ज़ी जो-जो चाहा, वही किया और दुर्भाग्य ये की सरकार के ज्यादातर अधिकारी CCL की धुन पर नाचते नज़र आए। स्थिति ये हो गई की सारे अधिकार CCL को मिल गए और आर्थिक जिम्मेवारी सरकार के जिम्मे आ पड़ी।

MoU का क्लाउज़ H(i) के अनुसार

\\\”The CCL shall bear all capital cost for meeting the upgradation, rehabilitation and repair requirements of existing facilities as required including capex involved in establishment of sports academy/school/university, and the O&M cost shall be borne by parties in equal proportion; provided however all the O&M expenditure shall be pre-approved by the Governing body of the society.\\\”

साफ है कि

खेल अकादमी/स्कूल/यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए मौजूद संसाधनों के अप-ग्रेडेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर का पूरा खर्च CCL करेगा और ऑपरेशन व मैनेजमेंट का जिम्मा दोनों पार्टी बराबर-बराबर उठाएंगे।

क्या पिछले 5 वर्षों में CCL ने MoU की इस शर्त को पूरा किया ?

और CCL ने इन शर्तों को पूरा नहीं किया तो सरकार के अधिकारियों ने इन शर्तों को पूरा कराने के लिए कितने पत्र लिखे।

जवाब आश्चर्यजनक रूप से शून्य है।

आप स्वयं देख लें

CCL ने एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की रिपेयरिंग कराई

नहीं,

रिपेयरिंग-रंग-रोगन का काम सरकार करा रही है। 5.5 करोड़ की लागत से जो एस्ट्रो टर्फ CCL को लगाना था वो अब सरकार लगाने की तैयारी में है।

CCL ने टेनिस स्टेडियम की रिपेयरिंग कराई

नहीं

CCL ने कबड्डी-खोखो स्टेडियम की रिपेयरिंग कराई

नहीं

CCL ने हिल एंड सैंड का निर्माण कराया

नहीं,

भवन निर्माण विभाग से निर्माण कार्य हुआ।

CCL ने शूटिंग रेंज 2 व 3 CCL ने रिपेयरिंग कराई

नहीं,

साझा व निदेशालय के पैसे से समस्त रिपेयरिंग-रेनोवेशन का काम हुआ।

CCL ने गणपतराय इंडोर स्टेडियम की रिपेयरिंग कराई

नहीं

CCL ने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की रिपेयरिंग कराई

नहीं


 

38.25 करोड़ रुपये से पहले फेज़ के रिपेयरिंग-रेनोवेशन का काम होना था

CCL के बोर्ड मीटिंग के दस्तावेज बताते हैं कि JSSPS के द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पहले फेज़ के तहत 38.25 करोड़ रुपये की लागत से रिपेयरिंग-रेनोवेशन होना था। CCL के डायरेक्टर्स ने इसकी मंजूरी भी दी लेकिन बाद में ये बजट घटकर 24.73 करोड़ रुपये का हो गया। और काम JSSPS की बजाय CCL ने कराया। NBCC ने 38.25 करोड़ के बजट में मुख्य स्टेडियम, टानाभगत इंडोर स्टेडियम व VVIP गेस्ट हाउस के रिपेयरिंग-रेनोवेशन व सभी स्टेडियमों की बाहरी दीवार का रंग-रोगन शामिल था। लेकिन जब 24.73 करोड़ का बजट रिवाइज्ड हुआ तो विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खो-खो स्टेडियम व आर्चरी स्टेडियम (ऐसा कोई स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नहीं है लेकिन यहां भी रिपेयरिंग का एस्टीमेट बना था) की रिपेयरिंग-रेनोवेशन को शामिल कर लिया गया।


दूसरे फेज़ का काम कब हुआ ?

CCL के आंतरिक दस्तावेज़ बताते हैं कि पहले फेज़ में सभी स्टेडियम की रिपेयरिंग/रेनोवेशन का काम नहीं हुआ था। तो दूसरे फेज़ के तहत एस्ट्रो टर्फ, टेनिस स्टेडियम, एक्वेटिक स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, शूटिंग रेंज, वेलोड्रम, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग व एथलेटिक्स के प्रैक्टिस ग्राउंड की रिपेयरिंग का काम कब हुआ ? एक-दो स्टेडियम में छिटपुट काम कराए गए अपनी जिम्मेवारी खत्म मान ली। सरकारी महकमा भी सोया रहा।


गवर्निंग काउंसिल ने कहा 5.5 करोड़ की लागत से एस्ट्रो टर्फ लगाओ, CCL ने स्टेडियम ही सरकार को सौंप दिया

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली JSSPS की गवर्निंग कॉउंसिल ने MoU की शर्तों के अनुसार CCL को 5.5 करोड़ रुपये की लागत से मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाने का फैसला लिया। इसके बाद CCL के अधिकारियों ने सरकारी अधिकारियों को स्टेडियम अपने पोजेशन में लेने के लिए राज़ी किया और MoU की शर्तों के प्रतिकूल जाकर स्टेडियम सरकार को हैंडओवर कर दिया। न रहेगा स्टेडियम न खर्च करने पड़ेंगे 5.5 करोड़ रुपये। अब खेल निदेशालय/साझा ने एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में लाखों की लागत से रंग-रोगन करा दिया है और टेंडर निकालकर एस्ट्रो-टर्फ बिछाने की प्रक्रिया चालू है। जो खर्च CCL को करना था वो सरकार कर रही है।

पता हो कि CCL के साथ सरकार ने MoU इसी मकसद से किया था कि स्टेडियम में होनेवाले खर्च से बच सके लेकिन अब नक्कारे अधिकारियों के अदूरदर्शिता व कमीशनखोरी की आदत ने मामला वहीं ला खड़ा किया है। जहां से 5 साल पहले चले थे।

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
CM हेमंत सोरेन जी के नाम खुला पत्र

CM हेमंत सोरेन जी के नाम खुला पत्र

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In