sportsjharkhand.com टीम
रांची
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त महासचिव संजय कुमार झा को योग के गुरुओं ने कोकर स्थित योग केन्द्र में रविवार को सम्मानित किया। कोकर योग सेन्टर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संजय झा को योग प्रशिक्षक सुशांत भट्ट, डा.महेन्द्र कुमार राज, डा. विभूति भूषण राय, एसएन भट्ट, पंकज प्रसाद ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय झा ने कहा कि मुझे जो जवाबदेही सौपी गयी है उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक अमरेन्द्र कुमार विकल ने किया। मौके पर गोवर्धन कुमार, डा. कृष्ण कुमार राय, सुशीत बनर्जी, रजनी बक्शी, सीमा राय, जयदीप राज, रमेश कुमार, अन्नु झा सहित कोकर योग केन्द्र के सदस्य, योग प्रशिक्षक व योग प्रतिभागी उपस्थित थे।







