sportsjharkhand.com टीम
रांची
बोकारो में आयोजित झारखंड राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय हिनू की टीम विजेता बनी जबकि अंडर-17 में टीम को उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रदर्शन पर स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक, कर्मचारी व प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्कूल के प्राचार्य आरसी गोंड ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि शीघ्र ही सभी खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया जायेगा।







