स्व प्रो दिलीप सिंह सिंह जी की स्मृति में आगामी 16 से 18 दिसंबर तक प्रो कबड्ड़ी लीग की तर्ज़ पर झारखण्ड कबड्ड़ी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड कबड्ड़ी संघ के तत्वावधान में मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं की 8-8 टीमें भाग लेंगी। टीम को निजी कंपनियां और व्यापारी खरीद सकेंगे और सभी खिलाड़ियों की नीलामी भी होगी। पुरुष वर्ग में रांची, बोकारो, जामताड़ा, गुमला, गोड्डा, धनबाद, गिरीडीह और लातेहार वहीँ महिला वर्ग में रांची, गुमला, दुमका, बोकारो, पलामू, गढ़वा, कोडरमा और रामगढ़ की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन में इनोवेशन ईवेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।







